Lok Sabha Poll: मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से पीयूष गोयल ने भरा नामांकन, कहा- हमारा लक्ष्य है विकास

Mumbai: मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से आज केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने नामांकन भरा है। मुंबई की 6 संसदीय सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।
Piyush Goyal 
Lok Sabha Poll
Piyush Goyal Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ पीयूष गोयल ने मुंबई के बांद्रा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में वे राज्य सभा से सांसद हैं।

सीएम एकनाथ शिंदे भी थे मौजुद

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए, पियुष गोयल ने कहा कि "कांग्रेस बिना किसी नेतृत्व या नीति के एक विफल पार्टी है। कांग्रेस ने अभी तक मुंबई उत्तर सीट से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। हमारा लक्ष्य है विकास" इस दौरा सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि "गोयल की जीत सुनिश्चित है।" एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में 2 सालों से शिवसेना और बीजेपी की NDA गठबंधन के काम पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए काम की भी सरहना की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'महायुति' (महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन जिसमें शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है) मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटें जीतेगी। मुंबई की 6 संसदीय सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

क्या है मुंबई नॉर्थ का समीकरण?

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कुल 6 सीटें है। केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल नॉर्थ मुंबई से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। नॉर्थ मुंबई में 6 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें से बोरीवली, कांदीवली पूर्व, दहीसर, मलाड वेस्ट, चारकोप और मगाथेन विधानसभा सीटें शामिल हैं। महा विकास अघाड़ी (MVA) में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है। कांग्रेस ने इस सीट से अभी किसी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। मुंबई में कांग्रेस 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुंबई नॉर्थ के अलावा, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in