back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Neha Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताई बेरहमी की हद, हर दो सेकंड में चाकू से वार, गला काटने की कोशिश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने नेहा को बेरहमी से मारा। गर्दन पर कई बार वार किए गए और इसी कारण उसकी नसें कट गईं जिससे बड़ी मात्रा में खून बह गया जिसके बाद नेहा ने दम तोड़ दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के हुबली में बेरहमी से हुआ नेहा हिरेमथ की हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। अब नेहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से फैयाज की हैवानियत सामने आई है। सूत्रों से पता चला है कि नेहा को केवल 30 सेकंड में 14 बार चाकू मारा गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी फैयाज ने नेहा पर चाकू से कई बार हमला किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार नेहा की गर्दन पर भी कई बार वार किए गए और इसी कारण उसके गले की नसें कट गईं, जिससे बड़ी मात्रा में खून बह गया, जिसके बाद नेहा ने दम तोड़ दिया।

गला काटने की भी कोशिश की

पुलिस सूत्रों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पहले नेहा के शरीर पर कई जगह वार किया गया। लेकिन जैसे ही वह गिर गई, फैयाज ने उसके पूरे शरीर पर लगातार चाकू से वार करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसका गला काटने की भी कोशिश की थी।

क्या कहना है नेहा के पिता का

नेहा हिरेमथ हुबली के बीवीबी कॉलेज में एमसीए की पढ़ाई कर रही थी। उसकी हत्या प्रेमी फैयाज कोंडिकोप्पा ने की थी। दोनों बीसीए में साथ पढ़ते थे और दोस्त थे। फैयाज ने बीसीए के बाद अपनी पढ़ाई बंद कर दी थी। नेहा के पिता और कांग्रेस पार्षद ने कहा कि आरोपी कई सालों से उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहता था।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...