back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karnataka Election Result: कर्नाटक विधानसभा का रुझान थोड़ी देर में, 36 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू गिनती

राज्य विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुआ था, जिसमें 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश के 36 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू होगा।

नई दिल्ली, एजेंसी।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे। मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह आठ बजे वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। पहले डाक मत-पत्रों को गिना जाएगा। इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती होगी। वहीं गिनती शुरू होने के कुछ मिनट बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

बेंगलुरु अर्बन के डीसी दयानंद केए ने कहा कि प्रत्येक स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और मतगणना केंद्र परिसर में योजना के अनुसार पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात हैं।

पार्टियां उत्सुकता से नतीजों का इंतजार

राज्य विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुआ था, जिसमें 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश के 36 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू होगा। इस चुनाव में मुख्य तौर पर जनता दल (एस) के अलावा भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखी जा रही है। हालांकि एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को थोड़ी बढ़त जरूर है लेकिन सभी पार्टियां उत्सुकता से नतीजों का इंतजार कर रही हैं।

इस बीच प्रशासन ने कर्नाटक के 36 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल भी तैनात किए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोपहर दो बजे तक चुनाव परिणाम की स्पष्ट तस्वीर सामने आने का अनुमान है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतगणना केंद्रों के भीतर और आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने व्यापक कदम उठाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...