back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Poll: 5 साल में 30 गुना बढ़ी BJP सांसद तेजस्वी सूर्या की संपत्ति; जानें क्या है पैसे कमाने का राज

Bengaluru News: बेंगलुरु साउथ से BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा चुनाव के नामांकन में कुल संपत्ति ₹4.10 करोड़ का हलफनामा दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी संपत्ति ₹13.46 लाख थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 4 अप्रैल को बेंगलुरु साउथ से अपना नामांकन दाखिल करने वाले तेजस्वी सूर्या ने कुल संपत्ति ₹4.10 करोड़ का हलफनामा दिया है। 2019 में घोषित संपत्ति की तुलना में उनकी संपत्ति में वृद्धि आई है। 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, BJP सांसद ने कुल संपत्ति ₹13.46 लाख घोषित की थी।

शेयर और म्यूचुअल फंड से कमाया पैसा

हलफनामे में BJP युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु साउथ से मौजूदा सांसद तेजस्वी सूर्या के निवेश का प्राथमिक स्रोत शेयर और म्यूचुअल फंड है। उन्होंने शेयरों में ₹1.79 करोड़ का निवेश किया, जबकि म्यूचुअल फंड में ₹1.99 करोड़ का निवेश किया। 5 साल में उनकी संपत्ति में 30 गुना बढ़त हुई।

लोगों से की वोट की अपील

हाल ही में सूर्या ने कहा था कि BJP और JDS गठबंधन बेंगलुरु साउथ सीट पर 5 लाख से ज्यादा के अंतर से जीत हासिल करेगा। उन्होंने आगे कहा कि “बेंगलुरु दक्षिण के लोगों ने 2019 में मेरे जैसे युवा को 3.3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से आशीर्वाद दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक शानदार जनादेश दिया। इस बार जनता 5 लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतर से पीएम मोदी जी के लिए ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करेंगे।”

BJP-JDS गठबंधन का किया उल्लेख

उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा था, ”BJP-JDS के एक साथ आने से दोनों पार्टियों को जमीनी स्तर पर ताकत मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी 28 लोकसभा सीटों पर इस गठबंधन का बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कई सीटों पर जहां हमारा वोट शेयर बहुत अच्छा है, वहां यह और बढ़ेगा।”

28 लोकसभा सीटों पर होगा कर्नाटक में चुनाव

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और JDS ने मिलकर BJP के खिलाफ चुनाव लड़ा था और गठबंधन ध्वस्त हो गया था। BJP ने रिकॉर्ड 25 सीटें जीती थीं वहीं कांग्रेस और JDS ने सिर्फ1-1 सीट जीतीं। कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें हैं, प्रदेश में 26 अप्रैल और 7 मई को दो चरणों में मतदान होगा। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा जो 19 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...