back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengaluru Cafe Blast: NIA ने किया बड़ा खुलासा, रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड का निकला ISIS से कनेक्शन

New Delhi: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में NIA ने बड़ा खुलासा हुआ। इस मामले के मास्टरमाइंड अब्दुल मथीन ताहा का ISIS से संबंध है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में NIA ने खुलासा किया कि इस हमले के मास्टरमाइंड समेत सभी आरोपियों का कनेक्शन ISIS के अल-हिन्द मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। 12 अप्रैल को NIA ने हमलावरों को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया था। देश के कई राज्यों में अल हिंद मॉड्यूल के स्लीपर सेल ऐक्टिव हैं।

ISIS के अल-हिन्द मॉड्यूल से जुड़ा लिंक

ISIS एक आतंकी संगठन है जिसका उद्देश्य दुनिया में आतंक फैलाना है। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के आरोपी भी ISIS के अल-हिन्द मॉड्यूल से जुड़े थे। इससे ये बात साफ है कि इन आतंकियों का लक्ष्य देश में आतंक फैलाना है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार की सख्त आतंकवाद नीतियों के कारण देश में शांति का वातावरण है। ISIS का अल हिंद मॉड्यूल देश के लिए बड़ा खतरा है।

5 साल बाद पकड़ा गया अब्दुल मथीन ताहा

TV9 न्यूज़ चैनल की खबर के अनुसार, रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड अब्दुल मथीन ताहा का ISIS से संबंध है। ISIS के अल-हिन्द मॉड्यूल से भी उसके जुड़ने का खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि साल 2019 में तमिलनाडु में एक बड़े हिन्दू लीडर की हत्या का आरोप भी अब्दुल मथीन ताहा पर लगा था। NIA की वांटेड लिस्ट में अब्दुल मथीन ताहा पिछले 5 सालों से था। NIA ने साल 2020 में ISIS से जुड़े 12 आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें ISIS का फाउंडर मेहबूब पाशा और ख्वाजा मोइनुद्दीन भी शामिल था। गिरफ्तार किए गए इन 12 आतंकियों में सलीम और जैद दोनों अब्दुल मथीन ताहा के करीबी थे।

ISIS ने अब्दुल मथीन ताहा को इनाम में दिए 3 लाख रुपये

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड अब्दुल मथीन ताहा ने अल-हिन्द ग्रुप के फाउंडर से संपर्क करके ISIS की ऑनलाइन गतिविधियों में शामिल हुआ था। उसके काम को देखते हुए ISIS ने खुश होकर अब्दुल मथीन ताहा को तोहफे के तौर पर 3 लाख रुपये इनाम में दिया। पुलिस जांच में आतंकियों के संगठन के नाम का खुलासा होने के बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर तिर्थाली मॉड्यूल रख दिया।

कूकर ब्लास्ट में भी आया अब्दुल मथीन ताहा का नाम

2022 में कुकर में IED फिट किया गया था जो कि मंगलुरु के बाहरी इलाके में गलती से फट गया। इस मामले में जांच के दौरान मुस्सविर शाजिब हुसैन, अब्दुल मथीन ताहा और अराफात अली के नाम इस नए तिर्थाली मॉड्यूल का नाम सामने आया। अराफात अली को दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 सितंबर 2023 को NIA ने पकड़ लिया जब वो विदेश से लौट कर वापस हिंदुस्तान आया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ISIS पर अमेरिका का करारा वार, सीरिया में की एयरस्ट्राइक, US पर हमले के बाद शुरू हुआ ‘ऑपरेशन हॉकआई’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ अमेरिका ने एक बार फिर सख्त सैन्य कार्रवाई की है। पल्मायरा...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...