back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

6 साल का बच्चा बोल-सुन नहीं सकता था, मां ने मगरमच्छों से भरे नहर में फेंक दिया

बेंगलुरु में रहने वाली एक महिला ने अपने छह साल के बच्चे को मगरमच्छों से भरे नहर में फेंक दिया, इससे बच्चे की मौत हो गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोमवार को बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने अपने पति से लड़ाई के बाद, अपने छह साल के बच्चे को कर्नाटक की एक नहर में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि नहर में मगरमच्छ थे और पुलिस को बच्चे का मृत शरीर मिला है। जानकारी के अनुसार बच्चा ना बोल पाता था और न ही सुन पाता था।

बाप ने कहा नहर में फेंकने को

आरोपी 32 वर्षीय सावित्रि, जो एक घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। उसकी अक्सर पति रवि कुमार (36) से लड़ाई होती है। उनकी लड़ाई की वजह है उनका छह साल का बच्चा, जो ना बोल सकता है और ना ही सुन सकता है। सावित्रि ने पुलिस को बताया कि रवि उसे अक्सर ताने देता था कि बच्चे को नहर में फेंक कर मार दे। दंपति का एक दो साल का बच्चा और भी है।

लड़ाई की सज़ा बच्चे को मिली

महिला का कहना है कि बच्चे की मौत का जिम्मेदार रवि है। वह हमेशा कहता रहता था कि बच्चे को ऐसे ही रहने दो और मरने दो, क्यों वो बस खाना ही खाता रहता है। उसके लगातार इस तरह से कहने से सावित्रि परेशान थी। रवि के ताने और रोज-रोज की लड़ाई से परेशान होकर सावित्रि ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो गई।

रातभर चला खोज अभियान

शनिवार को हुई एक छोटी सी लड़ाई के बाद सावित्रि के अंदर गुस्से का गुबार फूट पड़ा और उसने बच्चे को उत्तर कन्नड़ जिले की नहर में फेंक दिया, जिसमें मगरमच्छ थे। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और पुलिस ने खोज अभिया की शुरुआत की। रातभर खोजने के बाद अगले दिन बच्चे की लाश मिली। बच्चे के शरीर पर काटे जाने के जख्म थे। मामले में रवि और सावित्रि दोनों को ही हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...