back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिप अध्यक्ष ने किया पैक्स का उद्घाटन, धान वितरण शुरू

कोडरमा, 16 जून (हि.स.)। बीज विनियम योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को धान बीज उपलब्ध करवाने को लेकर बुधवार को मसमोहना पैक्स, धरगांव पैक्स और पुरनाडीह पैक्स का उद्घाटन जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान किसानों के बीच टोकन के आधार पर डीआर आर एच टू एवं एमटीयू 1010 धान बीज का वितरण प्रथम दिन बुधवार को तीनो पैक्स मिलाकर लगभग 60 किसानों के बीच किया गया। जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग खरीफ वर्ष 2021 के लिए प्रमाणित धान बीज के दो प्रभेद अनुदानित दर पर एमटीयू 1010 प्रति किलो 17 रुपए 75 पैसे की दर से हाइब्रिड वैराइटी डी आर आर एच 2 प्रति किलो 95 रुपये की दर पर विभिन्न पैक्स एवं लैंप्स में किसानों के लिए उपलब्ध करा रही है। बीज विनयम एवं वितरण कार्यक्रम में पारदर्शिता लाने के लिए टोकन सिस्टम भी जारी की गई है। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुरेंद्र यादव, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जावेद अली, पैक्स अध्यक्ष सविंदर सिंह, पंचायत समिति सदस्य मिथलेश साव, एटीएम अरविंद पांडेय, विजय सिंह, आनंद सिंह, बालेश्वर यादव, विनोद यादव, बबुनी सिंह, इंद्रदेव महतो, रामा महतो, महादेव सूँड़ी, रोहित कुमार सिंह, सरवन कुमार सिंह, किशोर ठाकुर, विनोद सिंह, लालू राणा आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...