ward-councilor-charged-in-the-attack-on-chief-minister39s-convoy-surrendered
ward-councilor-charged-in-the-attack-on-chief-minister39s-convoy-surrendered

मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के मामले में आरोपित वार्ड पार्षद ने किया सरेंडर

रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिला रोकने की कोशिश मामले में आरोपित वार्ड पार्षद व भाजपा नेत्री रोशनी खलखो ने मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह काफी दिनों से फरार चल रही थी। रोशनी ने न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद की अदालत में सरेंडर किया। इसके बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के बढ़ते दबाव के वजह से रोशनी ने सरेंडर किया। उल्लेखनीय है कि बीते तीन जनवरी को ओरमांझी में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद सिर कटी लाश बरामद हुई थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चार जनवरी की रात मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की थी। साथ ही रास्ता क्लीयर कराने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक सिपाहियों और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प भी हुई थी। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 72 लोगों पर सुखदेव नगर थाने नामदर्ज और अज्ञात 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अभी तक लगभग 40 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इसमें से आठ लोगों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in