back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मानव जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान : हेमन्त सोरेन

रांची, 14 जून (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। झारखण्ड के ब्लड बैंकों में खून की कमी रहती है। समय पर रक्त नहीं मिलने से कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। आज कुछ जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, गुमला, पलामू और जमशेदपुर स्थित सदर अस्पताल में ब्लड कॉम्पोनेंट्स सेपरेशन यूनिट का ऑनलाइन शिलान्यास एवं स्वैच्छिक रक्तदान कैलेंडर, झारखण्ड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के यूट्यूब चैनल एवं जेएसएसीएस की नयी सेवा डिजिटल डोनर सर्टिफिकेट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इस तरह की व्यवस्था हो। इस लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी ना हो और किसी की मृत्यु का कारण खून की कमी ना बने। हेमंत सोरेन सोमवार को झारखण्ड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। सभी के सहयोग से खून की कमी दूर करेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रक्तदान के लिए कैलेंडर जारी किया गया है। विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोग सुरक्षित रक्तदान कर सकेंगे। सरकार ऐसी व्यवस्था करने में जुटी है, जिससे ऑनलाइन जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराया जा सके और उनके परिजन इसके लिए परेशान ना हो। यह तभी संभव है। जब हम मिलकर अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए रक्तदान करेंगे जो उनके लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा और अन्य लोग भी रक्तदान के लिए आगे आएंगे। राज्य की महिलाओं और युवतियों में खून की कमी पाई जाती है। सरकार इस कमी को दूर करने के प्रयास में सरकार जुटी है ताकि आने वाली पीढ़ी को सुदृढ़ बनाया जा सके। शरीर में सकारात्मक प्रभाव डालता है रक्तदान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दानों से बड़ा रक्तदान है। मानव शरीर के कई हिस्से मशीन के बन चुके हैं। लेकिन रक्त का विकल्प अब तक नहीं मिला है। इसलिए इसे महादान की श्रेणी में रखा गया है शरीर में रक्त का बनना अनवरत प्रक्रिया है। समय-समय पर अगर हम रक्तदान करते हैं तो रक्तदाता स्वस्थ रह सकता है। रक्तदान करना चाहिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है। इंसान ही इंसान को खून उपलब्ध कराता है, अभी तक इसका अन्य विकल्प नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शिलान्यास मिल का पत्थर साबित होगा। शरीर के लिये रक्तदान अनिवार्य है। इससे शरीर में सकारात्मक परिवर्तन होता है। हम सब को रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑड्रे हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर पहुँच कर रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र सौंपा। मंत्री बन्ना गुप्ता रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदान किया। इस मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्या कुमार, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखण्ड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भुवनेश प्रताप सिंह उपस्थित थे। वहीं ऑनलाइन रांची विधायक, बहरागोड़ा विधायक, जुगसलाई विधायक व विभिन्न जिलों में स्थित ब्लड बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

साइबर खतरे बढ़े! ये है ईमेल और वेबसाइट पासवर्ड को सुरक्षित रखने के आसान और असरदार टिप्‍स

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते दिनों साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार करीब 18.3 करोड़ पासवर्ड और यूजर्स...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵