back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यधारा में लौटने लगे हैं सरकारी योजनाओं का बहिष्कार करने वाले ग्रामीण

खूंटी, 01 जून(हि. स.) । कुछ कथित आदिवासी नेताओं के बहकावे में आकर अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड जलाने और सराकरी सेवाओं का बहिष्कार करने वाले ग्रामीण धीरे-धीरे मुख्यधारा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। अब वे प्रशासन से अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड वापस ले रहे हैं। मंगलवार को खूंटी प्रखण्ड के करगे गांव में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। बैठक में बीडीओ, सीओ और सरकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मौके पर उन्हें टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने व जागरूक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई। मौके पर करगे गांव में कुल 13 परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि वापस किये गये। गांव में 32 आधार कार्ड, 10पहचान पत्र, 10 राशन कार्ड, आठ जॉब कार्ड, पांच लोगों को अभियुक्ति पास बुक वापस किये गये। ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के क्रम में बताया गया कि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने व उनसे निरन्तर सम्पर्क बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। जिला व प्रखण्ड के अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी को सामूहिक प्रयासों के साथ दिग्भ्रमित विचारधारा का त्याग करते हुए आगे बढ़ना है। बीडीओ ने कहा कि ग्रामीणोंए पंचायत प्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों से संवाद कायम रखते हुए उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के सभी सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। मौके पर ग्रामीणों ने कोरोना जांच भी करायी। ग्रामीणों से बीडीओ और सीओ ने टीकाकरण कराने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵