back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत

लातेहार ,25 अप्रैल (हि.स.)। बालूमाथ थाना क्षेत्र के राजगुरू गांव में रविवार को तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत हो गयी। मृतकों में नीतू कुमारी (8 ) मुनिता कुमारी( 6) शामिल हैं। दोनों राजगुरू गांव निवासी राजेश राम की बेटी थी। जानकारी के अनुसार दोनों बहन एक अन्य बच्चे के साथ अपने घर के बगल में स्थित तालाब में नहाने के लिए गई थी। तालाब के एक कोने में अधिक गहरायी थी। इसी बीच नहाने के दौरान छोटी बहन मुनिता कुमारी को डूबते देख नीतू ने उसे बचाने का प्रयास किया। पानी गहरा होने के कारण दोनों बहनों की डुबने से मौत हो गयी। बच्चियों के साथ मे नहाने गया बच्चा दौड़कर घर गया और दोनों को तालाब में डूबने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन दौड़कर तालाब के पास गए और दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, परंतु तब तक दोनों की मौत हो गयी थी। बाद मे पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में कर लिया है। हिदुस्थान समाचार/ राजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵