गुमला, 03 अप्रैल (हि.स.)। घाघरा प्रखंड क्षेत्र के कच्चापारा गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से कई बकरियों की मौत हो गयी है। जबकि अनेकों बकरियां बीमार है। इस संबंध में शनिवार को कच्चापारा गांव के ग्रामीण सोमा उरांव के छह, बसंती उरांव के छह, जौनी उरांव के एक, सूरा उरांव के दो सहित पुसो उरांव, महावीर उरांव के साथ अन्य लोगों की बकरियां अज्ञात बीमारी की चपेट में आकर मर गई। किसान बकरियों का इलाज स्थानीय चिकित्सकों से करा रहे हैं । बकरियां के मुंह में अचानक फोड़ा और नाक से पानी गिर रहा है। देखते ही देखते कई बकरियां मर रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना पशु चिकित्सालय घाघरा को नहीं दी गई है। बकरी पालक किसान बकरियों की अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से काफी परेशान है। हिन्दुस्थान समाचार/वंदना




