रामगढ़, 15 मार्च (हि.स.)। नन कम्युनिकेबल डिजीज कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को सिविल सर्जन डॉक्टर गीता सिन्हा मानकी की अध्यक्षता में सभी प्रखंड स्तरीय सीएचओ एवं स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी मांडू डॉ रुबीना एवं एनपीपीसीएफ की जिला कंसलटेंट डॉ पल्लवी कौशल के द्वारा सभी सीएचओ एवं स्टाफ नर्स को उनके क्षेत्रों में पापुलेशन बेस्ड स्क्रीनिंग, मधुमेह, हाइपरटेंशन, कैंसर, सर्विकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर आदि की पहचान एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी सिविल सर्जन कार्यालय डॉक्टर एसपी सिंह, डीआरसीएचओ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद, एनसीडी नोडल पदाधिकारी डॉ केएन प्रसाद, डीपीएम, डीडीएम, डीपीए आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश




