back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा के जिला संगठन में तोरपा प्रखंड के नेताओं का बोलबाला

खूंटी, 21 फरवरी(हि .स.) ।भाजपा के खूंटी जिला संगठन में तोरपा प्रखंड का बोलबाला है। जिले के अधिकांश पदों पर तोरपा के भाजपा नेता का कब्जा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता स्वयं तोरपा प्रखंड के रहने वाले हैं। जिला उपाध्यक्ष तुलसी भगत, कृष्णा भगत और कृपा सिंधु बेहरा भी तोरपा प्रखंड के ही रहने वाले भाजपा के पिछड़ी जाति मोर्चा(ओबीसी मोर्चा) के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार महतो के अलावा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामानंद साहू भी तोरपा प्रखंड के ही रहने वाले हैं। भाजपा के जिला महामंत्री शशांक शेखर राय भी इसी प्रखंड के निवासी हैं। सूत्रों पर भरोस करें, तो भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व भी तोरपा की ही एक भाजपा नेत्री को मिलने वाली है। बस इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है। तोरपा के ही संजय नाग को भाजपा का जिला मंत्री बनाया गया है, जबकि गंदौरी गंड़िया महिला मोर्चा की जिला मंत्री हैं। तोरपा कें ही संतोष त्रिपाठी को भाजपा का जिला महामंत्री बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵