back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द पीपुल्स लीडर पुस्तक में है कई घोटालों की जिक्र

रांची, 28 अप्रैल (हि. स.)। बिहार के मधुबनी के जाने माने लेखक व चिंतक प्रो विवेकानंद झा ने झारखंड के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय की जीवनी पर आधारित अंग्रेजी में पुस्तक द पीपुल्स लीडर लिखी है। सरयू राय पर लिखी पुस्तक में उनके छात्र जीवन से लेकर राजनीति के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का उल्लेख है। झारखंड विधानसभा के पिछले चुनाव में जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा का टिकट कटने के बाद जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास के खिलाफ चुनाव में उतरे और जीत दर्ज करने का पूरा वृतांत है। प्रो विवेकानंद झा ने बुधवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि यह किताब सरयू राय की जीवनी पर है। बक्सर जिला से उनकी जीवनी शुरू हुआ और आरएसएस से जुड़े। सरयू राय ने सत्यमेव जयते का झंडा फहराया। आज की राजनीति में काफी असत्यता है। इस किताब में स्व अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, नीतीश कुमार सहित अन्य लोगों पर भी चर्चा की गई है। सरयू राय ने किस तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसका भी जिक्र पुस्तक में किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में 22 चैप्टर हैं। यह पुस्तक 272 पेज की है। इसकी कीमत 295 रुपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में चारा घोटाला, कोयला स्कैम, फर्टिलाइजर स्कैम सहित अन्य शामिल है। इसके अलावा राजनीति के अलावे पर्यावरण के बारे में भी चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर इस पुस्तक में कई घोटालों के बारे में जिक्र किया गया है। इन घोटालों को सरयू राय ने उजागर किया है। चाहे मधु कोड़ा के शासनकाल का घोटाला हो या चारा घोटाला सहित अन्य हो। कुल मिलाकर किताब में सरयू राय के सत्यमेव जयते का आकलन किया गया है। आज की राजनीति में सत्यता नहीं है। उन्होंने बताया कि इस किताब में सरयू राय के विद्यार्थी परिषद के बारे में भी चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि सरयू राय की जीवनी पर लिखी पुस्तक ‘द पीपुल्स लीडर’ का विमोचन कोविड-19 महामारी की विभीषिका के कारण अभी टाल दिया गया है। विमोचन कार्यक्रम की अगली सूचना बाद में दी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रभात प्रकाशन, नयी दिल्ली ने इसका प्रकाशन किया है। यह बिहार और झारखंड की पहली अंग्रेजी आधारित जीवनी है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

स्क्रीनशॉट स्कैम से लेकर फिशिंग तक…जालसाज अपना रहे हैं ठगी के नए-नए तरीके, जानिए बचाव के सरल उपाय

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन बढ़ते ही फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। यूपीआई और नए पेमेंट इंटरफेस...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵