back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत, चार घायल

खूंटी, 06 जून (हि. स.)। जिले के तपकारा थाना क्षेत्र के अंबाटोली गांव में रविवार को दोपहर लगभग दो बजे हुए वज्रपात से निशा कुमारी नामक 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी, जबकि रीना देवी, प्रिया कुमारी, रितिक कुमार और पीताम्बर महतो गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक निशा कुमारी तपकारा अंबा टोली निवासी लगनु महतो की बेटी थी। सभी घायल अंबा टोली के निवासी हैं। घायलों को तोरपा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां रीना देवी नामक 25 वर्षीय महिला की हालत नाजुक बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। उसी दौरान वज्रपात हुआ और उक्त सभी लोग इसकी चपेट में आ गये। इनमें निशा कुमारी की मौत हो गयी। निशा को लेकर उसके माता-पिता और अन्य स्वजन रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने निशा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के विधायक कोचे मुंडा डोड़मा में आयोजित बैठक को छोड़कर रेफरल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने सीओ को फोन कर मामले पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵