back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्प दंश से भाभी की मौत, ननद इलाजरत

दुमका,10 जून (हि.स.) l मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव में बुधवार को सांप ने जमीन में सो रही भाभी और ननद को डंस लिया। दोनों को रात को ही मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने भाभी 32 वर्षीय सुंदरमनि हेम्ब्रम को मृत घोषित कर दिया। ननद नीलू मुर्मू का अभी भी इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। इलाजरत ननद ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद सभी सोने की तैयारी करने लगे। भाभी के साथ वह अपने दोनों बच्चों को लेकर जमीन में चटाई बिछाकर सो गई। देर रात को अचानक भाभी ने शोर मचाते हुए कहा कि सांप ने काट लिया है। वह कुछ समझ पाती, तभी सांप उसे भी काट लिया और कमरे से बाहर निकल गया। शोर मचने पर परिवार के लोग जाग गए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हिन्दुस्थान समाचार/नीरज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵