back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सात दिवसीय महारूद्र यज्ञ संपन्न

पाकुड़,25 फरवरी(हि.स.)। स्थानीय रुद्रनगर में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ पारंपरिक रूप ग्यारहवें वर्ष भी गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया।इस दौरान अखंड हरिनाम संकीर्तन, प्रवचन लगातार जारी रहा।इसके मद्देनजर पूजा अर्चना व परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ती रही।यज्ञ के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी – देवताओं की पूजा की गई।फिर पूर्णाहूति कर महाआरती की गयी। मौके पर आचार्य पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि वैदिक रीति रिवाज से एक लाख आठ हजार देवी देवताओं का आह्वान कर पूजा अर्चना की गई और दो लाख 19 हजार आहुतियाँ दी गईं।साथ ही कहा कि इस यज्ञ का आयोजन विश्व शांति के लिए लिए किया गया था। मौके पर पंडित विजय बहादुर पांडेय, शिवनाथ दूबे,टिंकू पांडेय, पंकज पांडेय आदि कुल इक्कीस पुरोहितों ने भागीदारी की। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵