back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्ण लॉकडाउन से सड़कें वीरान, मछली पकड़ने को उमड़े लोग

गिरिडीह, 13 जून (हि.स.)। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर झारखंड सरकार द्वारा 37 घंटों के पूर्ण लॉकडाउन का गिरिडीह जिले में व्यापक असर यहा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर वीरानी छायी रही। नगर बाजार में कर्फ्यू जैसा दृश्य रहा। इस बीच गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाडीह छठ घाट तालाब में मछली पकड़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। तमाम नियम कायदे को ताक पर रखकर कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए सुबह पांच बजे ही तालाब पर पहुंच गये थे। सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस बनियाडीह तालाब पहुंची और लोगों को हटाया। बताया गया है कि मछली पकड़ने के दौरान आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। धीरे-धीरे पूरा तालाब मेला स्थल जैसा दिखने लगा। बाद में पुलिस के आने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने लॉकडाउन का पालन करने की चेतावनी दी। इस दौरान कई स्थानों पर बेवजह सड़कों पर बाइक से घूमने वाले कुछ लोगों के चालान भी काटे गये। हिन्दुस्थान समाचार /कमलनयन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...