back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IT Raid: धीरज साहू का बड़ा ब्यान- पैसे का कांग्रेस से लेना देना नहीं, बरामद रकम परिवार के कारोबार से जुड़ा हुआ

Ranchi: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शुक्रवार को आयकर विभाग की छापामारी और उनके ठिकानों से कैश बरामदगी पर पहली पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह रकम उनकी फर्म की है।

रांची, हि.स.। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शुक्रवार को आयकर विभाग की छापामारी और उनके ठिकानों से कैश बरामदगी पर पहली पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह रकम उनकी फर्म की है। राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने कहा कि आज जो हो रहा है, वह मुझे दुखी करता है। मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है, वह मेरी फर्म का है, जो नकदी बरामद की गई है, वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि यह शराब की बिक्री से जुड़ी हुई है। इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है, जैसा कि कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सारा पैसा मेरा नहीं है, यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है। अब आयकर ने छापा मारा है, मैं हर चीज का हिसाब दूंगा। इसमें कांग्रेस पार्टी का कोई हाथ नहीं है। इसे पार्टी से न जोड़े।

सांसद धीरज साहू ने ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

सांसद धीरज साहू ने एक समाचार एजेंसी को साक्षात्कार देते हुए आयकर विभाग के छापे को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने सबसे पहले अपने बैकग्राउंड की जानकारी देते हुए कहा कि मैं तकरीबन 30-35 साल से सक्रिय राजनीति में हूं और यह पहली ऐसी वारदात हुई। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से चाहता था कि मेरे ऊपर कोई विवाद न हो, लेकिन अब विवाद खड़ा हो गया है तो मैं अपने और अपने परिवार के बारे में जानकारी देना चाहता हूं।

शराब के व्यवसाय से आया पैसा

सांसद साहू ने अपने भाई का जिक्र करते हुए कहा कि हम लोगों ने काफी विकास का काम किया है। चाहे वो रांची हो, लोहरदगा हो या अन्य जगह हो। उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी स्व. राय साहब बलदेव साहू ने भी काफी समाज सेवा का काम किया। कॉलेज-स्कूल खोले हैं। हम लोगों ने भी काम किया है, जो हमारे साथ हुआ, उससे काफी बुरा लग रहा है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं, जो भी पैसा पकड़ाया है, वो मेरी फर्म का पैसा है। हम लोगों को शराब के व्यवसाय में 100 साल से ऊपर हो चुका है, उसकी सारी जानकारी में आपको दे रहा हूं।

IT रेड से बरामत हुई रकम

उल्लेखनीय है कि आयकर की टीम ने गत 6 दिसंबर को धीरज साहू से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रुपये से भरी 30 अलमारी बरामद की थी। उस दिन से नोटों की गिनती जारी है। जानकारी के अनुसार अब तक 500 करोड़ रुपये रुपये मिले हैं। नोटों के अलावा 17 किलोग्राम आभूषण भी मिले थे

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...