back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand Assembly: CM चंपई सोरेन की कैबिनेट बैठक में 3 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 5-6 फरवरी को होगा फ्लोर टेस्ट

Ranchi News: झारखंड में 5 और 6 फरवरी को विधानसभा का विशेष सत्र होगा। जिसमें नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को फ्लोर टेस्ट पास करके अपनी सरकार बनाने का मौका मिलेगा।

रांची, हि.स.। झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट में फिलहाल उन्हें मिलाकर तीन मंत्री हैं। बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने के फैसले पर मुहर लगी। साथ ही तीन प्रस्ताव पारित हुए। पूर्व निर्धारित 9 फरवरी से 29 फरवरी के बजट सत्र को विलोपित (रद्द) करने का निर्णय लिया गया। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 5 और 6 फरवरी को बुलाया गया है। इसी दिन सत्ता पक्ष फ्लोर टेस्ट करेगा। राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। दूसरे दिन अभिभाषण पर वाद-विवाद होकर सत्र समाप्त होगा।

दो दिन का होगा विधानसभा का विशेष सत्र

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने विधानसभा का विशेष सत्र 5 फरवरी से आहूत करने की मंजूरी दे दी है। सत्र की शुरूआत 5 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे होगी। विशेष सत्र दो दिन 5 व 6 फरवरी को होगा। पहले दिन चम्पाई सोरेन सरकार बहुमत साबित करेगी। इस संबंध में राजभवन सचिवालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। राजीव रंजन को महाधिवक्ता बनाया गया है। यह जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने दी। उल्लेखनीय है कि गठबंधन की सरकार 47 विधायकों का दावा कर रही है लेकिन कागज पर हस्ताक्षर 43 विधायकों के हैं। झारखंड विधानसभा 81 सीटों वाली है। बहुमत साबित करने के लिए सत्ता पक्ष को 41 विधायकों की जरूरत है।

हेमंत सोरेन सरकार की योजनाओं को आगे बढाया जाएगा

कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पिछले 4 सालों में जो कार्य हेमंत सरकार ने किए हैं, वो सराहनीय हैं। हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना में भी काम किया। आदिवासियों और मूलवासियों के लिए काम किया। सोरेन ने कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों को मजबूत किया जाएगा। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों को हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई योजना को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा।

विरोधियों को आईना दिखाने का काम करेगी हमारी सरकार

मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आपके माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वर्षों तक संघर्ष हुआ। इसके बावजूद पार्टी के युवा सम्राट हेमंत सोरेन को फंसा कर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। अब सरकार अपने कामकाज के माध्यम से विरोधियों को आईना दिखाने का काम करेगी। साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन न्याय की लड़ाई लड़ रहे है। वे निश्चित रूप से सफल होंगे और उन्हें न्याय मिलेगी।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में भी शामिल होने पाकुड़ गए चम्पाई

विधायकों के हैदराबाद जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हैदराबाद भेजने में कोई दिक्कत नहीं। वे आनंद लेंगे और वापस आ जाएंगे। चंपई सोरेन राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कैबिनेट की बैठक के बाद पाकुड़ निकल गए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ऊर्जा सही जगह लगाएं, हमने अखबारों में पढ़ा कि… CJI सूर्यकांत ने ED को लगाई फटकार; SC से हेमंत सोरेन को राहत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर अंतरिम...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...