रांची, हि.स.। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 फरवरी को धनबाद पहुंच रहे हैं। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा 4 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। हर साल हेमंत सोरेन स्थापना दिवस समारोह में शामिल होते हैं। इस बार भी वह समारोह में शामिल होंगे।
4 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंचेगी धनबाद
इसके साथ ही धनबाद में 4 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी न्याय यात्रा पहुंचेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि 3 फरवरी को झारखंड के पाकुड़ से दुमका, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज होते हुए राहुल धनबाद पहुंचेंगे। चार फरवरी को धनबाद में राहुल गांधी की जनसभा भी संभावित है।
PM मोदी भी होंगे शामिल
झारखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस दिन एक ही समय एक ही जगह प्रधानमंत्री मोदी, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी एक साथ होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी में हमेशा तीखी नोक-झोंक चली आ रही है। जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन के पीछे भी ED की जांच जारी है।
पीएम मोदी इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
4 फरवरी को पीएम मोदी धनबाद में सिंदरी हर्ल का कारखाने का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ जनसभा को भी संबोधित करेंग। पीएम बरवाअड्डा हवाई अड्डा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए यहां 2 लाख स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पंडाल की क्षमता करीब 4 से 5 लाख लोगों की है। रांची की एक कंपनी पंडाल निर्माण कराने में जुटी है।
सुरक्षा-व्यवस्था पर पुलिस की कड़ी नजर
जिला प्रशासन इसे लेकर मुस्तैद नजर आ रही है। प्रशासन की टीम तैयारियों में जुटी हुई है। सुरक्षा-व्यवस्था पर पुलिस की कड़ी नजर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीमों की होगी तैनाती। वहीं, एसएसपी एचपी जनार्दनन ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गई है। ट्रैफिक रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है, सुरक्षा काफी चाक चौबंद रहे इसके लिए पुलिस मुस्तैद है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




