back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रांची: बिजली विभाग के दस इंजीनियर कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

रांची, 10 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसी क्रम में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के दस कर्मचारी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे विभाग में हड़कंप मचा है। संक्रमित होने वालों में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता शामिल हैं। बिजली विभाग के सीएमडी अविनाश कुमार ने कर्मचारियों से कहा है कि कोरोना महामारी गंभीर रूप ले चुकी है। कर्मचारी अपने परिवार के साथ-साथ कार्यालय और समाज की सुरक्षा का ध्यान रखें और स्वास्थ्य बिगड़ने पर बिना देरी किए विभाग को सूचित करें। कोरोना संक्रमण ने सरकारी दफ्तरों के कामकाज को भी प्रभावित किया है। उल्लेखनीय है कि राजधानी के नेपाल हाउस और प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालय में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मी कोरोना संक्रमित होते जा रहे हैं। इन दोनों जगहों पर अब तक 100 से अधिक कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सीएम सचिवालय में भी कई लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए झारखंड सचिवालय संघ ने रांची में 10-15 दिनों का लॉकडाउन के साथ साथ सचिवालय में रोस्टर ड्यूटी शुरू करने की भी मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...