back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूपा तिर्की मौत मामले की सीबीआई जांच को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल

रांची, 22 मई (हि.स.)। साहेबगंज की महिला थाना प्रभारी की मौत मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की गई है। इस संबंध में मधुपुर के रहने वाले अनुरंजन अशोक ने रूपा तिर्की की मौत को संदेहास्पद बताते हुए इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। साथ ही इस प्रकरण में पंकज मिश्रा को लेकर भी कई तरह की बातें की जा रही थी और अब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद पंकज मिश्रा की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। याचिका में पंकज मिश्रा के साथ ढहू यादव को भी प्रतिवादी बनाया गया है और इनकी सम्पति की जांच ईडी और इनकम टैक्स से भी कराने की मांग की गयी है। पीआईएल में साहेबगंज में चल रहे ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग चलने की बात भी कही गयी है और इससे संबंधित ऑडियो क्लिप भी याचिका के साथ संलग्न की गयी है। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के मुताबिक पीआईएल में रूपा तिर्की की मृत्यु संदेहास्पद है और इसमें वैसे लोगों का नाम सामने आ रहा है, जो रसूखदार हैं । इसलिए निष्पक्ष जांच होना मुश्किल है । ऐसी स्थिति में अगर सीबीआई इस मामले की जांच करेगी तभी रूपा तिर्की को न्याय मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या लोक अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में दी जा सकती है चुनौती? जानें कब मिलती है राहत और कौन से मामले नहीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोक अदालत का फैसला आमतौर पर अंतिम माना जाता है, क्योंकि यह दोनों पक्षों की सहमति से होता है। हालांकि कुछ...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵