back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा: कोचे मुंडा

खूंटी, 10 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा के उपलक्ष में बुधवार को तोरपा प्रखंड केडोड़मा गांव में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने किया। महिलाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक मुंडा ने कहा कि आज हर ओर महिला सशक्तीकरण की बात कही जा रही है, पर इसके लिए महिलाओं को ही भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर महिला में दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती के साथ महारानी लक्ष्मीबाई का बास होता है। विधाायक ने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं को आगे आना ही होगा। उनके बिना प्रगति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी, मण्डल सांसद प्रतिनिधि भागीरथ राय, मण्डल महामंत्री विनोद धान के अलावा जेएसएलपीएस के पदाधिकारी और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵