one-lakh-fine-in-case-of-violation-of-health-safety-week
one-lakh-fine-in-case-of-violation-of-health-safety-week

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन मामले में एक लाख का वसूला गया जुर्माना

रांची, 27 मई (हि.स.)। झारखंड पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर लगातार विशेष अभियान चला रही है। अभियान के क्रम में राज्य में गुरुवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने और बिना मास्क के लोगों से एक लाख पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। राज्य भर से 207लोगों ने स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह (लॉकडाउन )का उल्लंघन किया। राज्य के 786स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया। उल्लंघन मामले में 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 1847 लोगों को जांच की गयी। बिना मास्क पहने लोगों से 45 हजार रुपये वसूला गया। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में चार प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in