back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी वार्डों में चला विशेष सफाई अभियान

रांची, 21 मई (हि. स.)। नगर आयुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर सभी 53 वार्डों में एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान "सफाई तो होकर रहेगी" के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सभी वार्डों में विशेष अभियान सफाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत दैनंदिनी सफाई के बावजूद डंप कचरे का उठाव करवाया गया। साथ ही कोविड से बचाव के लिए सघन सैनिटाइजेशन, नालियों की विशेष सफाई का कार्य किया गया है। अभियान के सुचारू संपादन के लिए उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार, सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, अधीक्षण अभियंता रमाशंकर राम आदि के द्वारा वरीय प्रभारी के तौर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक दो पर एक नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनिया अभियंता में से किसी एक को प्रतिनियुक्ति किया गया है। जिनके द्वारा कार्यों का निष्पादन वार्ड में प्रतिनियुक्ति एमपीएस एवम अन्य कर्मियों के माध्यम से करवाया जा रहा है। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग नगर आयुक्त कर रहे हैं। नगर आयुक्त द्वारा शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड स्कूल चुटिया, कांटा टोली, हजारीबाग रोड,मोराबादी एवं अन्य मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। नगर आयुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए शहरवासियों से भी निगम के टोल फ्री नंबर 06512200011 पर शिकायत एवं सुझाव आमंत्रित किया है। नगर आयुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर इसमें आमजनों को सहयोग की अपील की गई है एवम निगम के व्हाट्सएप नंबर 9431104429 पर जीपीएस लोकेशन के साथ कचरे का फोटो शेयर करने की अपील की गई है । ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। मारवाड़ी सहयोग समिति को निःशुल्क शवदाह के लिए निर्देश इधर, रांची नगर निगम द्वारा कोरोना से संक्रमित मरीजों के शवों को दाह संस्कार के लिए जुमार नदी घाट एवं स्वर्णरेखा घाघरा घाट पर जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए नि:शुल्क अपने संसाधनों से जलावन लकड़ी की व्यवस्था कर रहा है। हरमू स्थित निगम के गैस आधारित शवदाहगृह का संचालन मारवाड़ी सहयोग समिति के द्वारा किया जा रहा है, जहां दाह संस्कार के लिए 2500 रूपया प्रति शव शुल्क, समिति द्वारा वसूल किया जाता है। जिससे इस शवदाह गृह का संचालन होता है। झारखंड सरकार के निर्देश पर नगर आयुक्त द्वारा मारवाड़ी सहयोग समिति को भी निःशुल्क शवदाह के लिए निर्देशित किया गया है। शवदाह में होने वाले व्यय निगम वहन करेगा। निगम लगातार इस वैश्विक महामारी में शहरवासियो को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इस कड़ी में इस वैश्विक महामारी में निगम की दुःख संतप्त परिजनों को राहत देने की पहल है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵