back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब बड़कागांव में भी किरोसिन विस्फ़ोट

हज़ारीबाग, 3 मार्च (हि.स.)। हज़ारीबाग सदर प्रखंड के बाद अब बड़कागांव प्रखंड में भी केरोसिन जलाने के क्रम में विस्फ़ोट होने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात बड़कागांव के सूर्य मंदिर परिसर के समीप रहने वाले योगेंद्र सोनी की पत्नी प्रीति सोनी केरोसिन तेल लैंप जलाने के क्रम में हुए विस्फ़ोट मामले में गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज करवाकर बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (हज़ारीबाग) में भर्ती कराया गया है। यहां इसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़कागांव के बीडीओ प्रवेश कुमार साव एवं सीओ वैभव कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने लोगों से किरोसिन तेल उपयोग न करने की अपील की है। गौरतलब है कि किरोसिन तेल जलाने के क्रम में सदर प्रखंड के अमनारी एवं चुटीयारो के कई टोलों व मुहल्लों में विस्फ़ोट का मामला प्रकाश में आया था। इन घटनाओं में अलग अलग परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। दो दिन पूर्व भी अमनारी पंचायत के सेखा गांव में मोसोमात उर्मिला इसी तरह की घटना में झुलस गई थी। उर्मिला का इलाज रिम्स रांची में किया जा रहा है। हिंदुस्थान समाचार/शाद्वल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...