back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजट में कोई विजन और प्रतिबद्धता नहीं : सुदेश महतो

रांची, 03 मार्च (हि.स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार महतो ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने जो बजट पेश किया उसमें कोई विजन और प्रतिबद्धता नहीं है। सरकार किस राह पर चलना चाहती है, उसे खुद पता नहीं है। बजट के नाम पर बस घालमेल कर कागज का पुलिंदा रख दिया है। महतो ने बुधवार को कहा कि बजट तैयार करने से पहले सत्तारूढ़ दलों को चुनाव से पहले जारी किए गए अपने निश्चय पत्र और घोषणा पत्र को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए था। अगर सत्तारूढ़ दल निश्चित पत्र घोषणा पत्रों को पढ़ना नहीं चाहते तो यह उनकी भूल है कि राज्य की जनता, युवाओं और बेरोजगारों को वह वादे और बातें याद नहीं है। सरकार को बताना चाहिए कि रोजगार के लिए इस बजट में क्या खास प्रावधान किया गया है, जबकि नौकरी और रोजगार इस राज्य का सबसे बड़ा मसला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की अधिकतर योजनाओं को अपने नाम पर करने की बेताबी इस बजट में साफ झलकती है। उद्योगों को बचाने और उसके सुदृढ़ीकरण से सरकार ने साफ-साफ मुंह मोड़ लिया है। रोजगार और नई नियुक्तियों के लिए कोई नीतिगत दिशा नहीं है। पिछले बजट में स्नातक और स्नातकोत्तर पास बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान किया गया था। पूरे साल बेरोजगारों को एक पाई नहीं मिला। ग्रामीण विकास, कृषि, जल संसाधन में कुल बजट का सिर्फ 20 प्रतिशत प्रावधान किया गया है, जबकि राज्य के 75 प्रतिशत लोगों का जीवन इससे प्रभावित है। साथ ही कहा कि बजट में गरीबों के लिए मुफ्त कोरोना टीकाकरण का प्रावधान करना चाहिए था। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵