back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 23 फरवरी को होगी वोटिंग, 27 को आंएगे नतीजे

झारखंड में नगर निकाय चुनावों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं, मतदान 23 फरवरी और मतगणना 27 फरवरी को होगी। राज्य की 48 नगरपालिकाओं में चुनाव होंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड में नगर निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, राज्य की कुल 48 नगरपालिकाओं में आम चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। इन चुनावों में 42 नगरपालिकाएं ऐसी हैं जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, जबकि 6 नवगठित नगर निकायों में पहली बार मतदान कराया जाएगा।

इन नगर निगम, परिषदों और पंचायतों में होंगे चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड में नगर निकाय चुनाव कई नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कराए जाएंगे। नगर निगमों की सूची में मेदिनीनगर नगर निगम (वर्ग-ख), हजारीबाग नगर निगम (वर्ग-ख), गिरिडीह नगर निगम (वर्ग-ख), देवघर नगर निगम (वर्ग-ख), धनबाद नगर निगम (वर्ग-क), चास नगर निगम (वर्ग-ख) राँची नगर निगम (वर्ग-क), आदित्यपुर नगर निगम (वर्ग-ख), मानगो नगर निगम (वर्ग-ख) शामिल हैं।

नगर परिषद की सूची में गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख), विश्रामपुर नगर परिषद (वर्ग-ख), चतरा नगर परिषद (वर्ग-ख), झुमरीतिलैया नगर परिषद (वर्ग-ख), मधुपुर नगर परिषद (वर्ग-ख), गोड्डा नगर परिषद (वर्ग-ख), साहेबगंज नगर परिषद (वर्ग-ख), पाकुड़ नगर परिषद (वर्ग-ख), दुमका नगर परिषद (वर्ग-ख), मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग-ख), चिरकुण्डा नगर परिषद (वर्ग-ख), फुसरो नगर परिषद (वर्ग-ख), रामगढ नगर परिषद (वर्ग-क), लोहरदगा नगर परिषद (वर्ग-ख), गुमला नगर परिषद (वर्ग-ख), सिमडेगा नगर परिषद (वर्ग-ख), चक्रधरपुर नगर परिषद (वर्ग-ख), चाईबासा नगर परिषद (वर्ग-ख), कपाली नगर परिषद (वर्ग-ख), जुगसलाई नगर परिषद (वर्ग-ख) शामिल हैं। 

नगर पंचायतों की बात करें तो श्रीबंशीधरनगर नगर पंचायत, मझिआंव नगर पंचायत, हुसैनाबाद नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत, छत्तरपुर नगर पंचायत, लातेहार नगर पंचायत, कोडरमा नगर पंचायत, डोमचाँच नगर पंचायत, बड़कीसरैया नगर पंचायत, धनवार नगर पंचायत, महागामा नगर पंचायत, राजमहल नगर पंचायत, बरहरवा नगर पंचायत, बासुकीनाथ नगर पंचायत, जामताड़ा नगर पंचायत, खूँटी नगर पंचायत, बुण्डू नगर पंचायत, सरायकेला नगर पंचायत एवं चाकुलिया नगर पंचायत शामिल हैं। 

नामांकन प्रक्रिया कब से? जानिए पूरा शेड्यूल

झारखंड में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के तहत निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा चुनाव की औपचारिक अधिसूचना प्रपत्र-5 के माध्यम से 28 जनवरी 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू होकर 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस दौरान उम्मीदवार प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे। 

नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी 2026 को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 6 फरवरी 2026 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव चिन्हों का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यदि मतदान की आवश्यकता हुई, तो 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतगणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा: दो पायलट समेत सात की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...