back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मारवाड़ी युवा मंच व महेश्वरी सभा के कार्यों की सांसद ने की सराहना

14/05/2021 रांची, 14 मई (हि. स.)। सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को रांची में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से कोरोना संक्रमण काल में किए जा रहे सेवा कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सेठ ने मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा कोरोना संक्रमितों के लिए तैयार की जा रही थाली का निरीक्षण किया और मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की सराहना की। सेठ ने कहा कि 50 रुपये में मारवाड़ी युवा मंच भोजन की थाली उपलब्ध करा रहा है। यह थाली उन लोगों के लिए जो कोरोना से संक्रमित है। चाहे वह अस्पताल में हो चाहे वह घरों पर हो। यह प्रयास बहुत ही अच्छा प्रयास है और मारवाड़ी युवा मंच का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। अपनी चिंता छोड़ ये लोग अस्पताल तक भोजन पहुँचाने का काम कर रहे हैं। ् सेठ ने महेश्वरी सभा के द्वारा किए जा रहे अन्नपूर्णा सेवा का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि महेश्वरी सभा के द्वारा प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भोजन कोरोना संक्रमण के अलावे अन्य सामान्य जरूरतमंदों को भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। महेश्वरी सभा के द्वारा कोरोना अस्पताल में संक्रमितों की सेवा के लिए साथ आए परिजनों व मित्रों के लिए भी अच्छी व्यवस्था की गई है। उनकी सेवा को आए परिजनों के रहने और खाने का नि:शुल्क प्रबंध महेश्वरी सभा के द्वारा किया गया है। महेश्वरी सभा के द्वारा किया गया कार्य बेहद सराहनीय है। विशेष रूप से भोजन उपलब्ध कराने का कार्य विगत कई वर्षों से महेश्वरी सभा कर रही है। सांसद ने इन दोनों ही संस्थाओं को अपनी शुभकामनाएं दी और आगे भी समाज सेवा के लिए ऐसे ही काम करते रहने की कामना की। इस दौरान सेठ के साथ मुकेश काबरा, दीपक गोयनका, नीरज अग्रवाल, रोहित सरावगी, मुकेश जालान, शिव शंकर साहू, नरेंद्र लखोटिया, विकास अग्रवाल मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

अनुपम खेर ने कहा- आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने किया प्रभावित, गर्व महसूस हो रहा है…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता पर अपनी खुशी और...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵