back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायक ने खाई फाइलेरिया की दवा, 12 वर्षीय बच्ची को खिलाकर शुरु किया अभियान

रामगढ़, 22 फरवरी (हि.स.)। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत 22 से 27 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को विधायक ममता देवी ने खुद दवा खाकर की। इस दौरान उन्होंने एक 12 वर्षीय बच्ची को भी दवा खिलाई। विधायक ने सरकार के इस प्रयास को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम वर्षों से चला आ रहा है। पल्स पोलियो की तरह ही फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम भी काफी महत्वपूर्ण है। 6 दिनों के इस कार्यक्रम में शुरू के 3 दिन बूथ पर जाकर लोग फाइलेरिया रोधी दवाएं खा सकते हैं। इसके उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवाई खिलाई जाएंगी। इस वर्ष रामगढ़ जिले में कुल 10 लाख 22 हजार 173 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अक्सर देखा जाता है कि लोग दवाई ले तो लेते हैं लेकिन उसे खाते नहीं। इस संबंध में उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से लोगों को अपने सामने ही फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने की अपील की। मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर साथी घोष ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होता है। शुरुआत के कुछ सालों में इसका असर पता नहीं चलता। लेकिन आगे चलकर यह भयानक रूप ले लेता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि रामगढ़ जिले के सभी लोग (2 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर) अनिवार्य रूप से फाइलेरिया रोधी दवाएं लें। राज्य वीबीडी कंसलटेंट संज्ञा सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान भी रामगढ़ जिले में फाइलेरिया संबंधित सर्वे किया गया था। जिसके उपरांत जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में सबसे जरूरी है कि सभी लोग स्वयं सामने आकर कार्यक्रम में भाग लें एवं फाइलेरिया रोधी दवाएं लें। नोडल पदाधिकारी एमडीए प्रोग्राम डॉ एसपी सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने फाइलेरिया बीमारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के आखिरी दिन यानी 27 फरवरी को सदर अस्पताल में फाइलेरिया के कारण होने वाली हाइड्रोसील बीमारी का निशुल्क जांच व ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब : Part of God/ ईश्वर का अंश Origin / उत्पत्ति : Hindu Rashi / राशि : kark/कर्क Lucky Gemstone...
spot_img

Latest Stories

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़!

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵