minister-expressed-grief-over-the-demise-of-the-journalist
minister-expressed-grief-over-the-demise-of-the-journalist

मंत्री ने पत्रकार के निधन पर दुख प्रकट किया

09/05/2021 रांची, 09 मई (हि. स.)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शरण के निधन पर दुख प्रकट किया है। गुप्ता ने रविवार को कहा कि विनोद शरण के निधन की दुखद सूचना मिली, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनसे मेरे आत्मीय संबंध थे। कई बार विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक बिषयों पर उनसे सलाह व मार्गदर्शन मिलता रहा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने का साहस दे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार विनोद शरण का रविवार को निधन हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in