मेदिनीनगर, 12 जून (हि.स.)। मासूम आर्ट ग्रुप के रंगकर्मियों ने शनिवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। रंगकर्मियों का जत्था शहर के कई मुहल्ले में घूम-घूमकर नाटक व गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर सदर एसडीओ राजेश कुमार शाह ने कहा की कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के अलावा और कोई दूसरा विकल्प अभी सामने नहीं है। खुद को ही नहीं आने वाले संभावित तीसरे कोरोना लहर से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण करना ही होगा। टीकाकरण को काफी सरल कर दिया गया है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इस मौके समाजसेवी शर्मिला सुमि रंगकर्मी मुनमुन चक्रवर्त्ती, कामरूप सिन्हा, अमर कुमार भांजा, सिकंदर कुमार, उज्जवल सिन्हा, राज प्रतिक पाल , अदनान कासिफ ने मुस्लिम नगर, हमीदगंज व कुंजरा पट्टी में सैकत चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित व निर्देशित नुक्कड़ नाटक चलो हो लेवे प्रस्तुत किया। हिन्दुस्थान समाचार/संजय




