back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ से झूलती हुई लाश बरामद

-बरकाकाना ओपी क्षेत्र के कडरू पहाड़ के जंगल से शव बरामद रामगढ़, 28 जून (हि.स.)। जिले में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह बरकाकाना ओपी क्षेत्र के कडरू पहाड़ के जंगल से प्रेमी युगल की लाश एक पेड़ पर झूलती हुई बरामद हुई है। इस मामले की पुष्टि पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने की है। घटनास्थल से पुलिस ने एक स्कूटी बरामद हुई है। पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृत युवक की पहचान रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुच्चू जारा गांव निवासी जगन्नाथ करमाली के पुत्र सूरज करमाली के रूप में हुई है। साथ ही लड़की की पहचान बरकाकाना ओपी क्षेत्र के कडरू गांव निवासी कार्तिक करमाली की पुत्री मोनिका कुमारी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष है। बरामद स्कूटी सूरज करमाली की है। उसकी डिक्की में मिले पेपर से उसके पिता का नाम पता चला। इसके बाद उन्हें इस वारदात की सूचना भी दे दी गई है। शादी करने की नियत से कडरू पहुंचा था सूरज घटनास्थल से बरामद स्कूटी की डिक्की में शादी का लाल जोड़ा और सिंदूर भी पुलिस को मिला है। जांच के दौरान जब पुलिस ने तलाशी ली तो उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ कि सूरज और मोनिका शादी करने की नियत से ही घर से निकले थे। लेकिन शायद उन लोगों ने अपने परिवार वालों की इज्जत के बारे में सोचा होगा और फिर आत्महत्या करने का फैसला लिया। पुलिस ने बताया कि मोनिका रविवार की शाम तीन बजे अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसके घर वालों ने उसके फोन पर भी कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पूरी रात उसके परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। सूरज कितने बजे मोनिका के घर पहुंचा था इसका पता किसी को नहीं है। जंगल में लावारिस स्कूटी देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी सूचना सूरज और मोनिका के घर वाले उन दोनों को रविवार की शाम से ही तलाश रहे थे। लेकिन इसका पता किसी को नहीं था कि वह लोग अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए निकले हैं। सोमवार को सुबह जंगल में एक लावारिस स्कूटी देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब गांव वालों ने वहां आसपास देखना शुरू किया तो सखुवा के पेड़ में मोनिका और सूरज की लटकती हुई लाश मिली। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या है ये ‘फांसीघर’ विवाद, जिसके लिए मंत्री रवींद्र ने विधानभवन का किया दौरा अब स्पीकर इस पर फैसला सुनाएंगे..

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में उस फांसीघर को लेकर विवाद हो गया, जिसे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सरकारी दस्तावेजों की जांच...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵