back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिरण का शिकार कर मांस बना रहे शिकारी को वन कर्मियों ने किया गिरफ्तार

आरोपी रंजन सिंह की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने एक अन्य आरोपित रंजीत सिंह के घर में छापामारी कर हिरण का कच्चा मांस हिरण का चमड़ा और दो देसी बंदूक बरामद किया है।

लातेहार, एजेंसी। छिपादोहर में हिरण का शिकार कर मांस बना रहे शिकारी को वन कर्मियों ने गुरुवार को रंगे हाथ पकड़ लिया । पकड़ा गया शिकारी रंजन सिंह छिपादोहर के भट्टी मोहल्ला का रहने वाला है। वन विभाग की टीम ने उसके पास से आधा पका हुआ मांस के अलावा लगभग एक किलो हिरण का कच्चा मांस तथा कुल्हाड़ी भी बरामद किया। वहीं आरोपी रंजन सिंह की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने एक अन्य आरोपित रंजीत सिंह के घर में छापामारी कर हिरण का कच्चा मांस हिरण का चमड़ा और दो देसी बंदूक बरामद किया है। हालांकि वन कर्मियों के आने की भनक मिलने के कारण आरोपी रंजीत सिंह घर से फरार हो गया था।

पांच लोगों ने मिलकर हिरण का शिकार किया

इस संबंध में जानकारी देते हुए रेंजर नंद कुमार मेहता ने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शिकारियों के द्वारा एक हिरण का शिकार कर उसके मांस को बेचने का प्रयास किया जा रहा है । इसी सूचना पर वन विभाग की टीम ने छिपादोहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला निवासी रंजन सिंह के घर में छापामारी की तो वहां हिरण का मांस बरामद हुआ।

आरोपित रंजीत सिंह के घर से हिरण का चमड़ा और देसी बंदूक बरामद हुआ

आरोपित से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि पांच लोगों ने मिलकर हिरण का शिकार किया था। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने अन्य आरोपितों के घर में भी छापामारी की, जिसमें आरोपित रंजीत सिंह के घर से हिरण का चमड़ा और देसी बंदूक बरामद हुआ । रेंजर ने बताया कि आरोपित रंजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि इस मामले में संलिप्त चार अन्य आरोपितों रंजीत सिंह,रुपनाथ सिंह, राजकिशोर सिंह और मनु सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...