back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भू-माफियाओं ने गलत तरीके से बेच दी डीवीसी की जमीन

धनबाद, 4 जून (हि. स.)। धनबाद की धरती पर भू-माफियाओं का कारनामा अब किसी से छुपा नहीं रह गया है। सरकारी जमीन को सरकारी बाबुओं से ही मिलकर किस तरह से उसका बंदर बांट करना है ये उन्हें अच्छी तरह पता है। धनबाद अंचल के आमाघाटा माैजा में सरकारी जमीन कांड तो याद ही होगा, जहां जमीन माफियाओं द्वारा किस तरह से सरकारी जमीन को कुछ सरकारी बाबुओं से मिलकर अवैध तरीके से बेच दिया गया था। इसके बाद इसी साल मार्च में उक्त जमीन को खाली कराने गए प्रशासन को कितना विरोध का सामना करना पड़ा था। जमीन माफियाओं द्वारा एक ऐसी ही जमीन फिर से तैयार की गई है। इसका निरीक्षण करने शुक्रवार को क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी खुद पहुंचे थे। दरअसल धनबाद अंचल के वार्ड नंबर 29 दुहाटांड मौजा अंतर्गत, जहां डीवीसी ने 1981 में लगभग 17 एकड़ जमीन अधिकरण किया था। उक्त जमीन पर डीवीसी स्टाफ क्वार्टर के नाम पर रैयत से 9.50 एकड़ एवं 7.50 एकड़ बिहार सरकार से लिया गया था। जिसका भुगतान डीवीसी की ओर से राज्य सरकार के कोषांग में जमा किया जा चुका है। पर हाल का सर्वे कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। दरअसल सर्वे के अनुसार अधिग्रहित जमीन का खाता नम्बर 237 और प्लॉट नम्बर 527 है। उक्त जमीन को भू-माफिया और अंचल कार्यालय के मिली भगत से उक्त जमीन पर कब्जा कर उसे धड़ल्ले से बेचने का काम चल रहा है। यहां तक कि जालसाजों द्वारा गलत तरीके से कागजात बनवाकर जमीन का निबंधन भी करवा दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिए जाने के बाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने धनबाद, बाघमारा, बलियापुर अंचल अधिकारी सहित 22 लोगों पर शोकॉज किया था। बावजूद इसके डीवीसी जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है। बिक्री को लेकर चर्चा यह भी है कि भू-माफियाओं द्वारा गलत कागजात बनवाने के लिए अच्छी खासी मोटी रकम का चढ़ावा भी चढ़ाया जाता है। अब लगभग जमीन पर दो दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बन चुका हैं और बाकी बचे जमीन को भी बेंचने का काम किया जा रहा है। क्या कहते है डीवीसी महाप्रबंधक डीवीसी महाप्रबंधक आरपी सिंह ने दूरभाष पर बताया कि ‘ये बात सत्य है कि डीवीसी द्वारा 1981 में 17 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था लेकिन अंचल कार्यालय के पंजी 2 में दामोदर घाटी निगम के नाम से केवल 6 एकड़ 25 डिसमिल जमीन ही दर्शाया गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि इस बात की शिकायत धनबाद उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी से भी की गई है। इस पर कार्रवाई चल रही है। लेकिन जब तक जिला प्रशासन पूरी तरह से हमें जमीन एक्वायर करके नहीं देती, तब तक हम लोग जमीन पर कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार और अंचलाधिकारी प्रशांत लायक के नेतृत्व में जिला प्रशासन की एक टीम डीवीसी जमीन पर निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर इससे जुड़े सभी जमीन दलालों पर कार्रवााई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/राहुल कुमार झा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵