back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोडरमा में कबाड़ दुकान में आग लगने से हजारों का नुकसान

जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस के समीप शुक्रवार की सुबह एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना दुकानदार अमरनाथ कसेरा ने जयनगर थाना को दिया।

कोडरमा, एजेंसी । जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस के समीप शुक्रवार की सुबह एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना दुकानदार अमरनाथ कसेरा ने जयनगर थाना को दिया। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। अग्निशमन विभाग कोडरमा की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

अमरनाथ कसेरा ने कहा कि आग लगने की घटना में उसके कबाड़ की दुकान में रखे रद्दी कागज, टायर, प्लास्टिक के कबाड़ के सामान जल गए। उसे करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि समय पर अग्निशमन विभाग के वाहन पहुंचने की वजह से आग पर काबू पाया जा सका और करीब 60 फीसदी हिस्से को आग से बचाया गया। उसने बताया कि घटना में बगल स्थित उसका घर आग की चपेट में आने से बच गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵