back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोचे मुंडा ने सदन में उठाया रैयतों के मुआवजे का मामला

खूंटी, 09 मार्च(हि.स.)। तोरपा के भाजपा विधायक कोचे मुंडा ने मंगलवार को विधानसभा में कर्रा प्रखंड के बाला मोड़ से तोरपा तक सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों कोवजे का भुगतान न होने का मामला उठाया। विधायक ने शून्यकाल के दौरान पूछा कि बाला मोड़ से तोरपा तक 12 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए सरकार द्वारा रैयतों की जमीन ली गयी है। सड़क भी बन चुकी है, पर अब तक रैयतों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से अविलंब मुआवजा भुगतान की मांग की है। विधाययक मुंडा ने तोरपा विधानसभा के बानो प्रखंड के कोयल नदी पर दड़ंगदह जल प्रपात के विकास न होने का मामला भी विधानसभा में उठाया। उन्होंने पूछा कि दड़ंगदह को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने की सरकार के पास क्या योजना है? इस पर सरकार द्वारा बताया गया कि 27 अप्रैल 2.16 को विभागीय अधिसूचना द्वारा पर्यटनस्थलों को चिह्नित करने की प्रक्रिया निर्धारित की गयी है। राज्य पर्यअन संबर्द्धन समिति की अनुशंसा के बाद पर्यटनस्थलों को चिह्नित करने का प्रावधान है। सिमडेगा जिले के पर्यटनस्थलों के विकास के लिए जिला प्रशासन को तीन करोड़ साठ लाख रुपये आवंटित किये गये हैं। सरकार द्वारा बताया गया उक्त क्षेत्र वन विभाग के अधीन है। विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलते ही बजट उपलब्ध कराया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵