back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बच्चों के सपनों को साकार करने में झारखण्ड डिजि ऐप बना सारथी

-हम पढ़ेंगे, हम बढ़ेंगे, बच्चों की शिक्षा अनवरत जारी रखेंगे रांची, 05 अप्रैल (हि . स.)। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी या कोई अन्य कारण झारखण्ड के बच्चों की शिक्षा को बाधित न कर सके, इस सोच के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शुरू की गई झारखण्ड डिजि स्कूल मोबाइल एप्लिकेशन अब बच्चों की पढ़ाई में सहायक हो रहा है। राज्य के 45 हजार स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे करीब 75 लाख बच्चों को समय की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है। झारखण्ड डिजि स्कूल मोबाइल एप्लिकेशन में अबतक सात लाख बच्चे निबंधन करा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। क्या है डिजि ऐप झारखण्ड डिजि स्कूल ऐप का लाभ यू- डाइस में निबंधित सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को मिल रहा है। ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर वहां से झारखण्ड डिजि स्कूल ऐप को इंस्टॉल करना होगा और कंटिन्यू बटन क्लिक करते ही, लॉग इन स्क्रीन पर खुद को बच्चे रजिस्टर कर सकेंगे । इस प्रक्रिया में बच्चों को अपने जिला, प्रखंड, स्कूल, क्लास, अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके उपरांत सिर्फ मोबाइल नंबर डालकर ऐप पर लॉगिन किया जा सकता है। लॉगिन होते ही, कंटेंट ऑफ द डे, क्विज ऑफ द डे एवं ऑल कांटेक्ट दिखाई देगा। अध्ययन के लिए विषयवार सामग्री उपलब्ध होंगी। बच्चे अपनी जरूरत के अनुरूप कंटेंट का चयन कर सकेंगे। ऐप की बाईं ओर तीन लाइन पर क्लिक करने से बच्चों का नाम एवं स्कूल दिखाई देगा। बच्चे माई प्रोफ़ाइल पर क्लिक कर कक्षा एवं विद्यालय को परवर्तित कर सकते हैं। ऐप में भाषा चुनने की भी सुविधा मिलेगी। बच्चों को अध्ययन के लिए यू ट्यूब वीडियो भी उपलब्ध होगा। वीडियो देखने के क्रम में बच्चे अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कर सकेंगे। वह अपने सीखने के स्तर की जांच भी ऐप के माध्यम से कर सकेंगे। ऐप में बच्चों के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे । ऐप के शुभारंभ के पूर्व विभाग द्वारा बच्चों को निःशुल्क पुस्तक उपलब्ध करा दी गई है। इस तरह पहली से 12वीं तक के बच्चों की पढ़ाई महामारी के दौर में भी प्रभावित नहीं होगी और उनके सपनों को साकार करने में झारखण्ड डिजि ऐप एक सारथी की भूमिका निभाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / वंदना

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵