रामगढ़, (हि.स.) । बिहार के जमुई संसदीय क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान शनिवार को रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत तौर पर पूजा अर्चना करने के बाद सीधे तौर पर कांग्रेसी सांसदों को भ्रष्टाचारी का तमगा लगा दिया।
कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचारी
उन्होंने कहा कि देश अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उनका ना खाऊंगा ना खाने दूंगा का डायलॉग हमेशा चलता रहेगा। आज झारखंड के एक सांसद के घर में भारी मात्रा में अवैध रुपए की बरामदगी इस बात की गवाही दे रहा है कि विपक्ष भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे रहे हैं। पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार ही कोई भी काम करने का एक मात्र साधन रहा है। इसी वजह से विपक्षियों के ठिकानों से बोरियों में भर भर कर अवैध रुपए जमा किए गए थे। आज जब छापेमारी हो रही है तो उन सारे भ्रष्टाचार और काले कारनामों का खुलासा हो रहा है।
तेज तरार बयानों के लिए जाने जाते है चिराग
इससे पहले भी तेज तरार बयान देने के लिए जाने जाते है चिराग पासवान। चिराग का बिहार के मुख्यमंत्री के लिए दिए बयान का कुछ अंश इस प्रकार है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बिहार की बदहाली के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने कभी उनसे समझौता नहीं किया। जबकि चाहता तो मैं बिहार में नीतीश के साथ होता। मैं यह बात इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि न मेरे पिता ने कभी समझौता किया और न मैं करूंगा। जो मुझे गलत दिखेगा उसका हमेशा विरोध करूंगा।
चिराग का पहले का एक और तेज तरार बयान
चिराग पासवान ने अपने तेज तरार बयानों के जरिये अपने पिता के महत्वपूर्ण कार्य को भी जनता तक पहुंचाया था। जिसका एक अंश इस प्रकार है। उन्होंने कहा था कि रामविलास पासवान जब संघर्ष कर रहे थे। समाज में भेदभाव की पराकाष्ठा थी। जिस संविधान के आधार पर सरकार चलती है। उसके निर्माता डा. अम्बेडकर की संसद में एक तस्वीर तक नहीं थी। मेरे नेता के प्रयास से बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर संसद में लगी। उनके ही प्रयासों से बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न मिला।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




