back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: बिहार सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 50 मदरसों की मान्यता रद्द, संचालकों व शिक्षकों में मचा हड़कंप

Patna: बिहार सरकार ने उच्च न्यायालय की त्रिसदस्यीय समिति के प्रतिवेदन के आधर पर दरभंगा के 32 समेत राज्य के 50 सरकारी मदरसों की मान्यता रद्द कर दी है।

पटना, हि.स.। बिहार सरकार ने उच्च न्यायालय की त्रिसदस्यीय समिति के प्रतिवेदन के आधर पर दरभंगा के 32 समेत राज्य के 50 सरकारी मदरसों की मान्यता रद्द कर दी है। इस आलोक में माध्यमिक शिक्षा के विशेष निदेशक ने बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र भेजा है। समिति ने 142 मदरसों की जांच की थी।

इसमें किशनगंज, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर व दरभंगा के 50 सरकारी मदरसा की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया गया है। मान्यता रद्द करने की अनुशंसा के बाद तत्काल इनका वेतनानुदान स्थगित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से मदरसा संचालकों व शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

दरभंगा जिले के 32 मदरसाें की मान्यता रद्द

दरभंगा जिले के जिन 32 मदरसाें की मान्यता रद्द की गई है, उनमें सिंहवाड़ा प्रखंड के रामपुरा मदरसतुल बनात सखावतिया व अज्ञासपुर में मदरसा सैफुल इस्लाम, जाले में नरौछ धाम के मदरसा दारूल बनात व जहांगीर टोला में मदरसा इस्लामिया बहरूल उलूम, सदर प्रखंड के बड़ी भलनी में मदरसतुल सालेहाल व भलनी में मदरसा तालिमुल इस्लाम, मदरसतुल बनात फारूकिया, लोआम में मदरसतुल सालेहात, छोटाईपट्टी में मदरसा दिनियां रामपुर, मदरसा जामेतुल बनात, काबरिया, अलीनगर प्रखंड के घमसाइन मोमिन टोल में मदरसा दारूल बनात, मिसवाहुल उलूम, मदरसा मसीहा दारूल बनात बघेला, मोतीपुर मिर्जापुर में मदरसा नसीमियां बनात, गौड़ाबौराम के नारी में मदरसा उस्मानियां निसवा, आसी में मदरसा तालिमुल कुरान, केवटी के शेखपुरा डगरवारा में मदरसा इस्लामिया, बाबू सलीमपुर में मदरसा मदरसतुल बनात, रजौड़ा में मदरसा इस्लामिया, घनश्यामपुर के पड़री में मदरसा कादरिया, शाहपुर गनौन में मदरसा समीनुल उलूम तथा कुमरौल में मदरसा अनवारूल उलूम, बहादुरपुर के डलौर शोभन में मदरसा मोहम्मदिया हुसैनाबाद, मिल्की चक में मदरसा बनातुल फातिमा,धरनीपट्टी में मदरसा मदरसतुल बनात तसलिमिया, हरिचंदा में मदरसा बनात इस्लामिया, मनीगाछी के मरवाघाट में मदरसा फैजुल रसूल, हायाघाट के चंदनपट्टी में मदरसा इमामिया, बिलासपुर में मदरसा अब्दुर खनसिवां, बहेड़ी के जोरजा निमैठी में मदरसा बदरूल उलूम अब्बासिया शामिल है।

इन मदरसों की भी मान्यता रद्द

इसके अलावा समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड समथू में मदरसा अखतरूल इस्लाम, वारिसनगर के रामपुर में मदरसा तालिमुल कुरान निसवान, ताजपुर के भैरोखड़ा दर्जी टोला में बदरूल उलूम, सिंघिया सोनसा में मदरसा रहमानियां, छतौना सरतपुर में मदरसा ज्याउल उलूम, बांदे में मदरसा अजीजुल उलूम, सिंघिया सालेपुर बलहा में मदरसा मोहम्मदिया रहमानिया, विभूतिपुर में मदरसा अखतरूल इस्लाम खदियाही पर कार्रवाई हुई है।

ये मदरसे भी आए चपेट में

किशनगंज जिला के बेलवा में मदरसा इलमुलधनी वाभनडूबा, छगलिया में मदरसा इस्लाहुल मोसलमीन, अमलाझाड़ी मदरसा मिसवाहुल उलूम, चकलाघाट में मदरसा इस्लामिया फैजूल गुरबां, पूर्वी चंपारण के मधुबन में मदरसा फलाहुल मुस्लेमीन, संग्रामपुर में मदरसा मिल्लते निसवां, जैतापुर रामगढ़वा में मदरसा रेयाजुल खालिक, चिरैया का मदरसा इस्लामिया सल्फी माधोपुर कार्रवाई की जद में आए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एक परीक्षा, 7 साल की लड़ाई! NEET पेपर छूटने पर रेलवे दोषी, कोर्ट ने ठोका ₹9 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद की उपभोक्ता अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसले में सिस्टम की लापरवाही को कठघरे में खड़ा कर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...