back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जैक ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेज की

रांची, 18 जून (हि.स.)। झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परीक्षार्थियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जल्द ही जैक इस पर अंतिम मुहर लगाएगा। यह जानकारी जैक के सचिव महीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को दी। बताया गया है कि रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तय करने को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा गठित कमेटी लगातार विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रही है। कमेटी ने रिजल्ट को लेकर अपनी अनुशंसा जैक को सौंप दी है। जैक द्वारा रिजल्ट तैयार करने का प्रस्ताव अभी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार कक्षा नौ व 11वीं में पांच विषय की परीक्षा ली जाती है। चार विषय में पास होने वाले विद्यार्थी पास माने जाते हैं। मैट्रिक व इंटरमीडिएट में छह विषय की परीक्षा होती है और पांच विषय में पास होना होता है। ऐसे में कक्षा नौ व 11वीं के वैसे विद्यार्थी जो चार विषय में पास थे उन्हें मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के लिए पांचवें विषय में भी पास करना होगा। उन्हें पाचवी विषय में भी 33 अंक लाना होगा तभी वह परीक्षा पास कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद मैट्रिक और इंटर मीडिएट की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया था कि जल्द से जल्द मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परीक्षार्थियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू किया जाए ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की समस्या ना हो। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

जीतते ही नहीं बन जाते विधायक, जानिए असली प्रक्रिया,रिटर्निंग ऑफिसर से सर्टिफिकेट ऑफ इलेक्शन क्यों है जरूरी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना अंतिम चरण में है, और जैसे-जैसे रुझान परिणाम में बदल रहे हैं, यह सवाल उठता...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵