back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी के खाते से 12 लाख 80 हजार की अवैध निकासी, परिजनों ने किया हंगामा

धनबाद, 18 मई (हि. स.)। रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी चुन्नू सिंह के बैंक अकाउंट से मंगलवार को 12,80,000 रुपए की फर्जी निकासी हुई है। जब खाता धारी चुन्नू सिंह को यह जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी बेटी के साथ झरिया बाजार शाखा एसबीआई बैंक पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक अधिकारी के द्वारा ही फर्जीवाड़ा कर पैसे को दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब मैंने न तो पैसे की निकासी की और न ही मैंने कहीं हस्ताक्षर किया तो फिर मेरा पैसा दूसरे के अकाउंट में कैसे ट्रांसफर हो गया। बताया जा रहा है कि जिनके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है वह पहले बैंक में ही कार्यरत थे। उनका नाम समशेर आलम हैं। वहीं खाता धारी के द्वारा काफी हो हंगामा किया जा रहा था। लेकिन बैंक मैनेजर के पास इसका कोई जवाब नहीं था। खाता धारी चुन्नू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे रिटायरमेंट का पैसा बैंक में जमा था। पहले 2,80,000 रुपये लोन निकाल लिया गया। फिर कुछ दिन के बाद 10,00000 रूपया जो फिक्स डिपॉजिट था, जिसे पूरा होने पर उसे दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया हैं। बैंक डिटेल के अनुसार पूर्व बैंक कर्मी शमशेर आलम के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया गया हैं। खाताधारक चुन्नू सिंह की पुत्री पूनम सिंह ने इसमे सीधे सीधे बैंक अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की बैंक खाते से पूर्व बैंक कर्मी के खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाना और बगैर कोई दस्तखत किए खाते से लोन निकल जाना, यह बिना बैंक अधिकारी की मिलीभगत से नहीं हो सकता। उन्होंने बैंक पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए पैसा वापस करने और पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। वही एसबीआई झरिया बाजार शाखा के बैंक मैनेजर गोपाल कुमार ने कहा कि लोन का मामला पहले का है और पैसा ट्रांसफर कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी। वहीं पूछे जाने पर कई सवालों का जवाब बैंक मैनेजर नहीं दे सके। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल

Advertisementspot_img

Also Read:

भारी मुनाफा कमाने का आखिरी दिन कल, BCCL IPO GMP ने निवेशकों को किया उत्साहित, अभी कर लें निवेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL), कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी, का IPO 9 जनवरी 2026 को खुला और 13 जनवरी 2026...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...