illegal-sand-trade-is-being-done-under-the-supervision-of-mla-amba39s-brother-sumit-pankaj-mahato
illegal-sand-trade-is-being-done-under-the-supervision-of-mla-amba39s-brother-sumit-pankaj-mahato

विधायक अम्बा के भाई सुमित की देखरेख में हो रहा है अवैध बालू का कारोबार : पंकज महतो

12/05/2021 रामगढ़, 12 मई (हि.स.)। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अम्बा प्रसाद बालू माफिया की भूमिका में पूर्ण रूप से योगदान दे रही हैं। क्षेत्र के वर्तमान विधायक अम्बा प्रसाद के सगे भाई सुमित कुमार के देखरेख में अवैध बालू का कारोबार लगातार संचालित हो रहा हैं। उक्त बातें किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने प्रेस बयान जारी कर कहा है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के विधायक अम्बा प्रसाद के अपने सगे भाई सुमित कुमार उर्फ अंकित कुमार अवैध बालू को सैकड़ों डंपरों व हाईवा के माध्यम से पतरातू में स्थित पीवीयूएनएल फैक्ट्री में गिराया जाता हैं। साथ ही रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बालू की सप्लाई भी कराई जाती हैं। पंकज महतो ने कहा कि महागठबंधन सरकार एक तरफ कहती हैं कि झारखंड के खनिजों को किसी को भी लूटने नहीं दिया जाएगा। वहीं, प्रत्येक दिन बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू, साकूल, सायल, उरीमारी सहित कई अन्य बालू घाटों से सैकड़ों गाड़ियों से बालू की ढुलाई अवैध तरीके से की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in