back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमर बाउरी का डीएनए जांच करेंगे तब बताएंगे कि वह क्या है : इरफान अंसारी

रांची, 26 फरवरी (हि. स.)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इस दौरान विधानसभा के अंदर और बाहर सत्ताधारी विधायक और विपक्ष के विधायक पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में बजट सत्र के पहले दिन विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि वह दावे के साथ कह सकते हैं कि भाजपा विधायक अमर बाउरी हिंदू नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अमर बाउरी का डीएनए जांच करेंगे तब बताएंगे कि वह क्या है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के दिए गए बयान कि आदिवासी हिंदू नहीं है उस पर विपक्ष घेरने की कोशिश कर रहा था। अमर बाउरी ने कहा था कि सरकार के वर्ड और एक्शन जरा भी मेल नहीं खाते। अगर सीएम हिंदू नहीं है तो वह क्यों काशी विश्वनाथ मंदिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि वनवासी, मूलवासी, दलित सभी सनातन धर्म है। इस पर इरफान अंसारी ने कहा कि आदिवासी प्रकृति की पूजा करते हैं यह सीएम ने कहा तो क्या गलत कहा। उन्होंने अमर बाउरी के हिंदू होने पर भी सवाल खड़ा कर दिया। हम सेक्यूलर हैं। क्या हम मंदिर जाएंगे तो हिंदू हो जाएंगे। क्या कोई मस्जिद जाएगा तो मुस्लिम हो जाएगा। ऐसा थोड़े होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं इसलिए मुख्यमंत्री भी मंदिर जाते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

नीला ड्रम हत्याकांड: पति सौरभ के जन्मदिन पर कातिल मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, बच्चे के DNA टेस्ट की मांग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सनसनीखेज 'नीले ड्रम हत्याकांड' की मुख्य आरोपी मुस्कान ने जेल में रहते हुए एक बच्ची को...
spot_img

Latest Stories

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵