back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पति ने पत्नी का बाल मुंडा कर घुमाया

05/04/2021 मेदिनीनगर, 05 अप्रैल (हि.स.)। चैनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला को उसके पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पहले बाल मुंडवाया और सार्वजनिक उसकी पिटाई की। इस घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है । जानकारी अनुसार यह घटना रविवार की देर रात की है । एक विवाहिता महिला को दूसरे युवक से इश्क हो गया । दो माह पहले महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गयी । करीब एक महीने तक दोनों बाहर रहे । उसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ ही चैनपुर में रहने लगी । इस बात की जानकारी महिला के पति को मिली । उसने गांव के कुछ लोगों को लेकर अपनी पत्नी के पास पहुंचा और पत्नी को प्रेमी के घर से अपने घर ले आया । अपने घर लाने के बाद कुछ ग्रामीण उसके पति के साथ मिलकर उसका महिला का सिर मुड़वा दिया । महिला की पिटाई की और उसके चेहरे पर कालिख पोता। महिला को पूरे गांव में घुमाया गया । थाना प्रभारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵