back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वास्थ्य मंत्री ने की विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत

रांची, 28 मई (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को कोविड-19 से बचाव के लिए विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत रांची के जवाहर नगर क्लब परिसर से की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दो कोविड-19 सुरक्षा वाहनों को रवाना किया। अभियान की शुरुआत पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। अब जन जन के द्वार तक पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 विभीषिका के विरुद्ध यह शंखनाद है। स्वस्थ समृद्ध और उन्नत राज्य की कल्पना के लिए सरकार काम कर रही है। जैसे जैसे राज्य सरकार को वैक्सीन प्राप्त हो रहा है, तेज गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। कोविड-19 सुरक्षा वाहनों द्वारा टीकाकरण का लाभ लेने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर कॉल करना होगा। कम से कम 20 लोग होने पर वैक्सीनेशन मोबाइल वैक्सीनेशन का लाभ लेने के लिए किसी भी स्थान पर 20 लोग होने आवश्यक है। कम से कम 20 लोग होने पर कंट्रोल रूम नम्बर 7546028221 पर कॉल कर इसकी जानकारी देनी होगी। इसके बाद संबंधित स्थान पर पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। रांची में मोबाइल वैक्सीनेशन के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक और 18- 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था होगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 सुरक्षा वाहनों से टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, राज्य टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी डोडे अंजनेयुलू, उपायुक्त छवि रंजन, उप विकास आयुक्त विशाल सागर, रामवृक्ष महतो, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...