back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तालाब में चार बच्चियां डूबी, एक मौत, तीन को ग्रामीणों ने बचाया

गिरिडीह, 21 मार्च (हि.स.)। जमुआ थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर स्नान करने गयी चार बच्चियां तालाब में डूब गई। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन बच्चियों को ग्रामीणाें ने डूबने बचा लिया। बताया जाता है कि मृतक बच्ची द्वारपहरी गांव की रहने वाली थी। वह शादी समारोह में शामिल होने बाबू मियां के घर अरवाटाड अपनी मां के साथ आयी थी। रविवार दोपहर अपनी सहेलियों के साथ गांव के ही तालाब में नहाने गई थी। तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहाने के दौरान चारों बच्ची गहरे पानी में चली गयी। तभी गांव के ही जहूर अंसारी की पुत्री की नजर डूब रही उन बच्चियों पर पड़ी। उसने किसी तरह तील बच्चियों को बचा लिया। लेकिन एक बच्ची को बचाने में असफल रही। बाद में इसकी जानकारी गांव वालों को दी गई। गांव वाले तालाब में कूद कर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार /कमलनयन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵