back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू की जल्द होगी घर वापसी

रांची, 18 जून (हि.स.)। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू की जल्द ही कांग्रेस में घर वापसी होगी। बताया गया है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इसकी हरी झंडी दे दी है। जल्द ही इससे संबंधित अधिसूचना जारी की जायेगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली दौरे पर गये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने पार्टी के संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। वेणुगोपाल से भेंट के दौरान उन्होंने चुनाव के समय पार्टी छोड़ कर पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ने वाले प्रदीप कुमार बलमुचू और सुखदेव भगत की घर वापसी पर चर्चा की। बताया गया है कि धीरज साहू ने केसी वेणुगोपाल से डॉ प्रदीप बलमुचू के पार्टी में आने से पार्टी को होने वाले फायदे के बारे में बताया, जबकि सुखदेव भगत के आने को लेकर सस्पेंस है। माना जा रहा है कि रामेश्वर उरांव ही सुखदेव भगत को कांग्रेस में फिर से इंट्री देने के पक्ष में नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदीप बलमुचू की पार्टी में दो माह पूर्वी ही इंट्री की हरी झंडी केंद्रीय आलाकमान से मिल गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...